तब्‍लीगी जमात से जुड़े 2,550 विदेशी नागरिकों की भारत यात्रा पर 10 साल का प्रतिबंध

Tourist visa पर भारत आकर Tablighi Jamaat के धार्मिक जलसो में शामिल होने वाले 2,550 विदेशी नागरिकों पर भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, इन विदेशियों पर अगले 10 साल के लिए बैन लगा दिया गया है। अब ये नागरिक अगले 10 साल तक भारत नहीं आ सकेंगे। जानकारी के अनुसार, ये नागरिक Tourist visa पर भारत आकर तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होते थे। इन नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए 10 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने इसी पुष्टि करते हुए बताया कि तबलीगी जमात के कुल 2,550 विदेशी सदस्यों को काली सूची में डाला गया है और अगले 10 वर्षों तक इनके भारत आने पर प्रतिबंध रहेगा।

2,550 विदेशी Tablighi Jamaat के सदस्य हैं, जिन्होंने पूरे देश में तबलीगी गतिविधियों में पर्यटक वीजा पर भाग लिया। इन्हें 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संख्या और बढ़ सकती है। पहले 2200 विदेशी नागरिकों को ब्लैकलिस्ट करने की सूचना मिली थी।


इन देशों के हैं नागरिक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्लैकलिस्ट किए गए 2550 विदेशियों में माली, नाइजीरिया, श्रीलंका, केन्या, जिबूती, तंजानिया, दक्षिण, अफ्रीका, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, यूके (OCI कार्ड धारक) ऑस्ट्रेलिया और नेपाल के नागरिक शामिल हैं। इनपर अगले 10 साल तक भारत में आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ऐसे खुली थी विदेशी नागरिकों की पोल


दरअसल Corona संकट के दौरान दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में एक मजहबी जलसे में शामिल होने के विदेशी नागरिक भी पहुंचे थे। इस जलसे में शामिल जब कुछ लोगों को Corona हुआ और कुछ की जान चली गई तो Tablighi Jamaat के कार्यक्रम की जानकारी हुई। इसी के साथ जमात में शामिल होने के लिए विदेश से आने वाले नागरिकों की चालबाजी भी पकड़ी गई है। Tablighi Jamaat से जुड़े लोगों की ट्रेसिंग के दौरान कुछ विदेशी नागिरक पकड़े गए। जब इनकी जांच की गई तो तमाम जमातियों के पास से Tourist visa बरामत हुआ। इससे पता चला कि विदेशी नागरिक Tourist visa पर भारत आते हैं और यहां मजहबी गतिविधियों में हिस्सा लेते थे।

एक राज्य से ही 1000 लोग आए मरकज

निजामुद्दीन का मामला सामने आने के बाद तबलीगी जमात के देश के बाकी मरकजों में भी विदेश से आए लोगों का पता चला था। तेलंगाना से लेकर यूपी-बिहार और झारखंड तक तमाम राज्यों में कई मस्जिदों से 700 से ऊपर विदेशी पकड़े गए थे। इनमें से ज्यादातर Tourist visa पर भारत आए थे। निजामुद्दीन मरकज में 216 विदेशियों के अलावा लखनऊ में 13, रांची के मस्जिदों में 30, पटना के मस्जिदों में 10 विदेशी पकड़े गए हैं। 1 जनवरी से इस साल मार्च तक भारत के तमाम हिस्सों में तबलीगी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए करीब 2100 से ज्यादा विदेशी आए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1