Ayodhya Bhumi Pujan

धोती-कुर्ता पहने अयोध्या के लिए रवाना हुए PM मोदी

पीएम मोदी अयोध्या में राम भूमि पूजन के लिए रवाना हो चुके हैं। आज के इस ऐतिहासिक दिन के लिए पीएम ने पारंपरिक धोती कुर्ता चुना है। पीएम मोदी ने गोल्डन येलो रंग का कुर्ता पहना है। धार्मिक कार्यों में पीला रंग बेहद शुभ माना जाता है।


रामलला की पूजा के लिए PM मोदी ने खास पारंपरिक पीतांबरी धोती और सुनहरा कुर्ता चुना है। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ के लिए इसे बहुत पवित्र माना जाता है।


PM MODI आज अयोध्या में राम भूमि का पूजन करेंगे। मोदी इससे पहले भी देश-विदेश के कई धार्मिक स्थल पर जा चुके हैं। PM मोदी जब भी मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं, अक्सर पारंपरिक परिधान को ही प्राथमिकता देते हैं। इसके साथ ही, उनके कपड़ों में स्थानीय संस्कृति की छाप भी देखने को मिलती है।


दक्षिण भारत के मंदिर में दर्शन करते वक्त PM मोदी धोती पहने नजर आए हैं। PM मोदी 15 जनवरी, 2019 को केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां का पारंपरिक अंगवस्त्र भी पहना था।


PM मोदी 2017 में 10वें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के समापन समारोह में शामिल होने के लिए पटना साहिब गए थे। इस दौरान उन्होने कुर्ते पजामा के साथ सर पर भगवा रंग की पगड़ी भी पहन रखी थी।


2019 में कुंभ मेले के समापन पर पीएम मोदी ने भगवा रंग का कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहना हुआ था। इस दौरान PM ने गंगा स्नान भी किया था।


केदारनाथ

PM मोदी 2019 में बाबा केदारनाथ धाम आए थे। इस दौरान PM मोदी की खास ड्रेस लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थी। PM मोदी ने ग्रे कलर का पारंपरिक जोबा पहना हुआ था और कमर में उन्‍होंने केसरि‍या रंग का पट्टा बांधा हुआ था। साथ ही सिर पर हिमाचली टोपी पहनी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1