असम त्रिपुरा में हिंसक प्रदर्शन जारी,पैसेंजर ट्रेन-उड़ानें रद्द,जवान तैनात

नागरिकता संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है लेकिन इसके विरोध में पूर्वोत्तर में भारी विरोध चल रहा है। असम में छात्र संगठन सड़कों पर उतर गए हैं, तो वहीं कई फ्लाइट भी रद्द हो गई हैं। सिर्फ असम ही नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश, मेघालय समेत अन्य राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। आज शाम को मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

  • तिनसुकिया में चार दुकानों को आग लगा दी गई है। गुरुवार सुबह यहां एक शव भी बरामद हुआ है। असम में लगातार विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को ट्वीट कर असम के नागरिकों से अपील की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नागरिकता संशोधन बिल के पास होने से असम के लोगों का हक नहीं छीनेगा। इससे ना तो असम के हकों, अस्मिता छिनेगा और ना ही अधिकार छीनेगा।
  • पूर्वोत्तर में नागरिकता बिल के खिलाफ प्रदर्शन के बीच कई फ्लाइट पर असर पड़ा है। गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। इंडिगो ने गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, जोरहाट की फ्लाइट रद्द कर दी हैं। डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर अभी 5 जाने वाली और 7 आने वाली उड़ान रद्द हुई हैं। इंडिगो के अलावा स्पाइसजेट, विस्तारा की उड़ानें भी रद्द हुई हैं।
  • नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन की वजह से असम, त्रिपुरा जाने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। अभी दिल्ली और कोलकाता से जाने वाली ट्रेन गुवाहाटी तक ही जा रही हैं, उसके आगे की सुविधा बंद कर दी गई है।
  • असम के छाबुआ, पानितोला रेलवे स्टेशन पर बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की, इस दौरान वहां खड़े वाहनों पर भी तोड़फोड़ की गई। असम में राज्य की 20 बसों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
  • तिनसुकिया में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की, ट्रैफिक बूथ के साथ आगजनी भी की। तिनसुकिया में ही बीजेपी के एक अस्थाई दफ्तर को नुकसान पहुंचाया गया।
  • असम के अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में भी छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को ही मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा अमित शाह से मिलेंगे।
  • असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, बीजेपी विधायक प्रशांत फूकान के घर या काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और नागरिकता बिल के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने डिब्रूगढ़ में RSS दफ्तर पर हमला किया और वहां आग लगा दी। इसमें 4 मोटर साइकिल और कुछ अन्य चीजों को नुकसान हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1