फैट कम करना है तो डायट में आंवला जूस करें शामिल

वजन को कम करना उतना आसान नहीं होता जितना कि सुनने में लोगों को लगता है कहने और करनेम में बहुत ही फर्क होता है। जिन लोगों ने वजन कम करने की कोशिश की है वे जानते हैं कि यह कितना मुश्किल होता है। सही फूड खाना और व्यायाम ये दोनों ही वजन कम करने के लिए जरूरी होता है। यदि आप बैली फैट कम करना चाहते हैं तो आपको आपनी डायट में आंवला जूस को शामिल करना चाहिए।

  • इसमें कोई शक नहीं आंवला कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। उच्च मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, पॉलीफेनोल्स से भरपूर आंवला विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता हैं। वजन घटाने में आंवला बहुत मदद कर सकता है। साथ ही ये चेहरे की झाइयों और बालों के लिए भी अच्छा होता है। आंवला या इसके जूस का आप जितना अधिक सेवन करेंगे उतनी कैलोरी कम होगी।
  • पेट की अतिरिक्त वसा कम करने के लिए आंवला बेहतरीन सुपरफूड हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी प्रतिक्षा प्रणाली को मजबूत करते हुए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और सूजन को कम करते हुए मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
  • आंवला में अच्छे हाइपोलिपिडेमिक गुण भी होते हैं जो फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़े लक्षणों को घटाते हैं और मोटापे को घटाने में मदद करते हैं।
  • जल्दी नतीजे पाने के लिए आंवला का जूस मोटापे के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर आंवला पाचन को नियंत्रित करने, पेट को ठीक रखने और कब्ज से लड़ने में मदद करता है। इससे आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • आंवला शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करके डायबिटीज के कारण बढ़ने वाले वजन को कम करने में मदद करता है।
  • वजन कम करने के लिए, आप अपनी डायट में रोजाना आंवले के रस को शामिल कर सकते हैं। 2-3 चम्मच आंवले का रस या पाउडर, गर्म पानी में मिलाकर प्रतिदिन सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर को आराम मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1