अमित शाह का दावा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार

झारखंड के बाद अब जब दिल्ली चुनाव की गहमगहमी बढ़ती जा रही है, तो BJP अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि यहां भाजपा की ही सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल में भी एक तरफ़ा बहुमत से सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। जबकि बिहार में उन्होंने फिर से साफ किया कि प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही NDA मैदान में उतरेगा।

दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने कई मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट की। झारखंड में हार की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन फिर भी पीछे छूट गए। इसकी समीक्षा होगी। लेकिन दावे के साथ कहता हूं कि पश्चिम बंगाल में BJP बहुमत से सरकार बनाएगी।

दिल्ली के बाबत उन्होंने CM अरविंद केजरीवाल पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता पांच साल की सरकार चाहती है। लेकिन यहां तीन महीने में सारे काम की घोषणा की जा रही है। जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में BJP MCD भी जीती और लोकसभा भी। विधानसभा में भी BJP निश्चित रूप से जीतेगी।

CAA, NPR और NRC को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने सवाल के लहजे में कहा- ‘कोई हिंसक विरोध प्रदर्शन कांग्रेस शासित राज्यों में क्यों नहीं हो रहे। राहुल और प्रियंका बताएं कि CAA में कहां लिखा है कि किसी की नागरिकता जाएगी। ‘ उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने कुछ लोगों को भ्रमित कर दिया है लेकिन विरोध कर रहे संगठनों व राज्यों से बात करने और समझाने के लिए तैयार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1