नागरिकता कानून के खिलाफ अब सभी लेफ्ट पार्टियां एकजुट हो गई है। CCA और NRC के विरोध में आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। यूपी-बिहार, बंगाल से लेकर बेंगलुरु में भी देश व्यापी बंद बुलाया गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के साथ ही मुस्लिम संगठन आज जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे। वामदलों की ओर ये कहा गया था कि सभी लेफ्ट पार्टियों के प्रदेश और जिला इकाई देश के सभी जिलों के मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आपको बता दें लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद में विपक्ष भी उनके साथ है। लेफ्ट पार्टियों के आज बुलाए गए देशव्यापी भारत बंद में आरजेडी, सपा, कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं आज लेफ्ट के भारत बंद और विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर बेंगलुरु में तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी धारा 144 लागू है। नारिकता कानून का विरोध कर रही लेफ्ट पार्टियों का आरोप है कि इस कानून से भारत की धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक बुनियाद खत्म हो जाएगी।