सरिता मामले पर AAP ने कहा बीजेपी फिर हुई बेनकाब

महिला सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व महापौर सरिता चौधरी के साथ हुई घटना का हवाला देते हुए उन्होंने यह बात कही।

भाजपा महिला विरोधी

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की महिला विरोधी हरकतें देश की जनता के सामने समय-समय पर बेनकाब होती रही हैं। फिर चाहे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद स्वामी का मामला हो या उन्नाव में भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा एक महिला से किए गए दुष्कर्म मामला हो।

कैसे सुरक्षित होंगी दिल्‍ली की महिलाएं

उन्होंने कहा कि जब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ही उनकी महिला नेता सुरक्षित नहीं, तो दिल्ली में रहने वाली आम महिलाओं की सुरक्षा भाजपा कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि एक पढ़ी-लिखी और सशक्त महिला भी भाजपा कार्यालय में सुरक्षित नहीं है।

नारा देने से नहीं होगा कुछ

विधायक राखी बिड़ला ने कहा कि मात्र बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी। वहीं विधायक सरिता सिंह ने कल भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला नेता सरिता चौधरी के साथ हुई घटना की निंदा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1