गंगा नदी में पीपा पुल से टकराया सैलानियों से भरा जहाज, मची अफरातफरी

पटना में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सैलानियों से भरा जहाज गंगा नदी में पीपा पु‍ल से टकरा गया। घटना पटना सिटी के निकट कच्‍ची दरगाह के निकट घटित हुई। जहाज पर सवार लोग दहशत में आ गए। कई सैलानियों को चोट लगी है। तैराकों ने रेस्‍क्‍यू कर जहाज पर सवार यात्रियों की जान बचाई। प्रशासनिक पहल से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्ष्यदर्शियों के अनुसार पटना सिटी स्थित कच्‍ची दरगाह के निकट बुधवार को अपराह्न बाद सैलानियों का जहाज भ्रमण को जा रहा था। इसी बीच, जहाज कच्‍ची दरगाह पीपा पुल से टकराया गया। बताया जाता है कि आवाज जोरों का हुआ। इससे जहाज पर सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सभी लोग दहशत में आ गए।

घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। वहीं पीपा पुल ध्‍वस्‍त हो गया है। इससे पुल पर से लोगों की आवाजाही ठप पड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्‍या में लोग वहां पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारी समेत तैराकों का दल भी पहुंच गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो सभी सैलानी स्‍वस्‍थ हैं।

मौजूद लोगों के अनुसार, कच्ची दरगाह से वैशाली को जोड़ने वाली गंगा नदी पर बने पीपापुल को खोला गया था, ताकि सैलानियों को ले जा रहा जहाज पार कर सके। जहाज पीपापुल को पार भी कर गया था। लेकिन, जहाज हवा के दबाव को झेल नहीं सका और नदी की तेज धारा में बह कर उल्‍टी दिशा में घूम गया। इससे जहाज पीपापुल से टकरा गया। पुल टूटने से वाहनों का परिचालन ठप पड़ गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1