बिकरू कांड: STF ने 50 हजार के इनामी बालगोविंद दुबे को चित्रकूट से दबोचा

यूपी STF की टीम ने मंगलवार को कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी और विकास दुबे के करीबी साथी पचास हजार के ईनामी बाल गोविंद दुबे को चित्रकूट जिले के खोही गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी विकास दुबे की मौत के बाद उसके सभी साथी फरार होकर अलग-अलग ठिकानों पर छिपे हुए थे। इसी क्रम में इनामी बाल गोविंद ने धर्म नगरी चित्रकूट को अपने छिपने का ठिकाना बनाया हुआ था और घटना को अंजाम देने के बाद से वह यहीं पर छिपकर बैठा था।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के शिवली थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बीती 02 जुलाई की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। इसी जानलेवा हमले में CO बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा, SO शिवराजपुर महेश यादव, 2 SI और चार कांस्टेबल शहीद हो गये थे। इसके बाद से शासन की सख्ती के बाद यूपी STF और पुलिस संयुक्त रूप से विकास दुबे और उसके साथियों की तलाश में जुट गई थी। वहीं पांच लाख के ईनामी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से यूपी STF उसके फरार चल रहे साथियों की तलाश में तेजी से जुट गई थी। टीम कानपुर और आसपास के जिलों में विकास के साथियों को पकड़ने के लिए दिन रात दबिश दे रही थी। अभी तक पुलिस इस मामले में 15 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक 50 हजार का ईनामी बाल गोविंद दुबे विकास दुबे के मारे जाने के बाद से चित्रकूट में किसी रिस्तेदार की मदद से किसी मठ-मंदिर में छिपा हुआ था। काफी दिनों से बाल गोविंद दुबे को पकड़ने की फिराक ने जुटी यूपी STF को आखिर आज सफलता मिल ही गई। मंगलवार को यूपी STF ने प्रेस रिलीज जारी कर 50 हजार के ईनामी बाल गोविंद दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जबकि इस मामले में चित्रकूट पुलिस पूरी तरह अनभिज्ञता जता रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1