आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल जून 2020

आज दिनांक 9 जून 2020 और दिन मंगलवार (Mangalwar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि – Mesh Rashi 9 June 2020 , Aries Horoscope 9 June 2020

अपने जीवन में कोई नई शुरुआत करने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी तय है कि किसी भी योजना को अमल में लाने के लिए कुछ खर्च भी करना पड़ेगा जिससे आगे चलकर प्रगति भी होगी और लाभ भी होगा। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे. मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 9 June 2020 , Taurus Horoscope 9 June 2020

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरुर होंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। जो छात्र सांइस से जुड़े हैं, उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी बड़े प्रोफ़ेसर से आपको मदद मिलेगी। आज मेहनत करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। गौरी-गणेश की पूजा करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 9 June 2020 , Gemini Horoscope 9 June 2020

आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में आ रही समस्या सॉल्व हो जायेगी। आज काम का बोझ बढ़ सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। आज अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, शाम तक किसी पार्टी में जाने का भी प्लान बन सकता है। कुछ नये लोगों से फ्रैंडशिप हो सकती है। आज तुलसी के पौधे में जल चढ़ायें, तनाव कम होगा। मां लक्ष्मी जी की आराधना करें।

कर्क राशि – Kark Rashi 9 June 2020 , Cancer Horoscope 9 June 2020

आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा को इसी ओर लगाएँ। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। ॐ नम: शिवाय का जाप करें।

सिंह राशि – Singh Rashi 9 June 2020 , Leo Horoscope 9 June 2020

आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है, नियमित व्यायाम करते रहिए। रूपये-पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। आज दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। किसी पुरानी बात पर विवाद बढ़ सकता है, एवॉयड करें। जरुरतमंद में आटे या चावल का दान करें, दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कन्या राशि – Kanya Rashi 9 June 2020 , Virgo Horoscope 9 June 2020

कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों में सबसे आगे निकलने का जुनुन आपके दिमाग पर छाया रहेगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। जीवन में नए सिरे से पैसा कमाने की कोशिश करेंगे। पैसा कमाने के लिए कोई पार्ट टाइम काम की ओर भी ध्यान जा सकता है। दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले लोगों को ही उनका साथ मिलता है आपको यह बात समझनी होगी। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ व प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। शिवलिंग पर जल का अभिषेक या ॐ नम: शिवाय मंत्र का पाठ करें।

तुला राशि – Tula Rashi 9 June 2020 , Libra Horoscope 9 June 2020

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई उर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन सारे काम शाम तक आसानी से निपट जायेंगे। आज घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर आपको मिल सकता है। आज भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को नौकरी का योग बन रहा है। जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, मनचाही सफलता मिलेगी। हनुमत उपासना करें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 9 June 2020 , Scorpio Horoscope 9 June 2020

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज फिजूल के ख्यालों में अपना मन ना भटकाएं । इस राशि के जो लोग आविवाहित हैं उनके घर पर शादी की बात शुरू हो सकती है। ऑफिस में आज अकारण किसी से ना उलझें, जितना हो सके अपने गुस्से पर काबू रखें। बच्चों के साथ समय अधिक बीतेगा। बच्चों को वीडियों गेम गिफ्ट करें रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज गौरी-गणेश की पूजा करें, सबकुछ अच्छा होगा।अपने कौशल को बाहर लाने का सुनहरा अवसर न खोये। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति आज अधिक निखरेगी। मां काली की उपासना करें।

धनु राशि – Dhanu Rashi 9 June 2020 , Sagittarius Horoscope 9 June 2020

आज ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा. नए स्थान पर भी जा सकते हैं। आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। अपने आप पर भरोसा रखें. उगते सूर्य को जल चढ़ाएं।

मकर राशि – Makar Rashi 9 June 2020 , Capricorn Horoscope 9 June 2020

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज का दिन सटीक योजनाएं बनाने का है। आज ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। जूनियर आपके सुझाव से सहमत होंगे। प्राइवेट नौकरी में मेहनत के बल पर प्रमोशन का योग बन रहा है। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। सबके साथ अच्छा समय गुजरेगा। शीतला माता को गुड़ चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मां दुर्गा की उपासना करें।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 9 June 2020 , Aquarius Horoscope 9 June 2020

आज अचानक नए स्रोतों से धनलाभ होगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्तों से चल रहा कई दिनों से विवाद आज सुलझ जायेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। आप निवेश से जुड़ी योजना बना सकते हैं। शाम को पड़ोसियों के साथ समय बीतेगा, आप काफी एन्जॉय करेंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहा विवाद आज आपके पक्ष में रहेगा। नीले रंग की शर्ट पहनकर ऑफिस जाएं, तरक्की मिलेगी। विदेश से समाचार मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अधिक वाद-विवाद में न उतरे। गणपति जी की पूजा आपको कष्टों से मुक्ति दिलाएगी।

मीन राशि – Meen Rashi 9 June 2020 , Pisces Horoscope 9 June 2020

रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे हो सकते हैं. दोस्तों और भाइयों की मदद मिलने के योग बन हैं। किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है. आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे. रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है। शिव जी की उपासना करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1