आज आपका दिन मंगलमय हो…

मेष- किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृष- भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम मिल सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन- अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित पर अंधविश्वास न करें। जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी।


कर्क- अज्ञात भय सताएगा। चोट व रोग से बचें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेगा। यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नए काम मिल सकते हैं।

सिंह- किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। चोट व रोग से बचें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बात का विरोध होगा।

कन्या- विवाद में न पड़ें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। असहाय लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

तुला- दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

वृश्चिक- किसी कार्य के बारे में चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य ध्यान व लगन से कर पाएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

धनु- शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन इत्यादि के बड़े कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मकर- कोर्ट व कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी सहायता करेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।

कुंभ- वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। कोई आकस्मिक खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के बारे में कोई चिंता रह सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा।

मीन- खराब संगति से हानि होगी। किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1