उन्नाव में 11 महीने के भीतर हो चुकी हैं 86 रेप की घटनाएं

जिस जगह पर बैठकर महर्षि वाल्मीकि ने दुनिया के प्रथम महाकाव्य “रामायण” की रचना की थी। आज वही उन्नाव अपराधों का गढ़ बन गया है जहाँ अपराधों का ग्रन्थ लिखा जा सकता है। उन्नाव जेल में बंद 28 % बंदी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में संलिप्त पाए गए हैं। उन्नाव में जनवरी से नवंबर तक 86 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके अलावा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के 185 मामले सामने आए हैं। उन्नाव जेल में बंद 901 में से 247 महिला अपराधी हैं।

उन्नाव के कुछ बड़े अपराध…

22 फरवरी 2018 को बारासगवर में युवती को KEROSENE डालकर जिंदा जला दिया गया था, 1 नवंबर 2019 को पुरवा में शादी का झांसा देकर नौशाद ने महिला का शारीरिक शोषण किया, 5 नवंबर को असोहा में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की शिकायत, 7 नवंबर को अजगैन की छात्रा को छेड़छाड़ के विरोध पर ट्रेन से खींचकर मारने की कोशिश, 13 नवंबर को शादी की फर्जी पोस्ट डालने पर महिला आरक्षी ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, 15 नवंबर को युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, 15 नवंबर को पुरवा में दलित महिला से छेड़छाड़ में सिपाही और उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज, 19 नवंबर को मांखी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ छेड़छाड़, 20 को बांगरमऊ में छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की थी, 30 नवंबर को बांगरमऊ में चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म की वारदात हुई थी, 30 नवंबर को गैंगरेप पीड़ित शिक्षिका के साथ केस वापस लेने को लेकर मारपीट हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1