wednesday

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 8 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 8 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (08July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 8 July 2020 , Aries Horoscope 8 July 2020

कार्य व्यापार अच्छा रहेगा। किन्तु आर्थिक रूप में दिन कुछ उठा पटक वाला रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर आपको कामों में सफ़लता मिलेगी। छोटी मोटी यात्राएं भी सम्भव हैं। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। किन्तु इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 8 July 2020 , Taurus Horoscope 8 July 2020

आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, आज उन्हें अपने किसी काम के लिये इन्क्रीमेंट मिल सकता है। वहीं जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। आज आप किसी कम्पनी में इंट्रव्यू के लिये जा सकते हैं। आपका उत्साह बना रहेगा। मन में नई चीज़ों को जानने के लिये उत्सुकता भी रहेगी। आपके भाई-बहन काम में आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 8 July 2020 , Gemini Horoscope 8 July 2020

आज साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर की यात्राएं फलदायी होंगी। कार्य टालने का प्रयत्न मत करें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें।

कर्क राशि – Kark Rashi 8 July 2020 , Cancer Horoscope 8 July 2020

आप सभी गतिविधियों में चमकेंगे और इसे शीर्ष करने के लिए भाग्य आपका समर्थन करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकतें हैं । पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक उत्सव आपको व्यस्त रखेंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 8 July 2020 , Leo Horoscope 8 July 2020

आज बिजनेसमैन काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आज कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद नजर आ रही है | मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 8 July 2020 , Virgo Horoscope 8 July 2020

बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पार्टनर से सहयोग और सुख मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। अचानक कोई तरीका आपके दिमाग में आसकता है। आज अपने काम पर ध्यान दें। अधूरे काम समय पर निपट सकते हैं. धैर्य रखें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन भी प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि – Tula Rashi 8 July 2020 , Libra Horoscope 8 July 2020

आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में लोकप्रिय रहेंगे। आप अपने घर को पुनव्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और कुछ कलाकृतियों की खरीदारी भी करेंगे। सहभागिता बढ़ेगी और आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 8 July 2020 , Scorpio Horoscope 8 July 2020

आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से भी इस बारे में बात करेंगे। आज सब लोग आपके लिये बहुत मददगार रहेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा |

धनु राशि – Dhanu Rashi 8 July 2020 , Sagittarius Horoscope 8 July 2020

आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है। आप समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा सकते हैं। रूटीन कामों से धन लाभ हो सकता है। कर्जा लेने का मन बना सकते हैं। आपकी बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। संतान से सहयोग मिलसकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी- धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।

मकर राशि – Makar Rashi 8 July 2020 , Capricorn Horoscope 8 July 2020

उच्च अधिकारीयों से मधुर सम्बन्ध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, ज़रूरत से अधिक खर्च परेशानियाँ पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनमे से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहाँ तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएँ। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 8 July 2020 , Aquarius Horoscope 8 July 2020

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, आज उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है। छात्र आज किसी काम को पूरा करने के लिये अपने पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिये सुबह टहलने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें, जल्द ही फायदा नजर आयेगा।

मीन राशि – Meen Rashi 8 July 2020 , Pisces Horoscope 8 July 2020

बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। मन में जो उठापटक चल रही है उस वजह से आज काम में कहीं मन नहीं लगेगा। आज आप नौकरी और बिजनेस में जल्दबाजी न करें। जोखिम लेने से भी बचें। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ मेंआपकी टेंशन बढ़ सकती है। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों। सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। भोजन समय पर कर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1