सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में बम विस्फोट, 76 की मौत

सोमालिया की राजधानी मोगदिशू में शनिवार सुबह एक कार बम धमाके में 76 लोगों की मौत हो गई। सरकारी प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने बताया कि मरने वालों में यूनिवर्सिटी के छात्र और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। धमाका एक टैक्स कलेक्शन सेंटर के पास हुआ। इसमें करीब 100 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल हैं, जो धमाके के समय एक बस में सवार थे। ब्लास्ट के बाद मोगदिशू शहर में धुएं का गुबार उठता नजर आया।

धमाका स्थल पर शहर से आने जाने वाले सभी वाहनों के लिए दो चेकपोस्ट बने हैं। इनमें से एक चेकपोस्ट के पास यह धमाका हुआ। अभी तक किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। माना जा रहा है कि अल कायदा से जुड़े इस्लामिक संगठन मिलितया अल-शबाब की इसमे संलिप्तता हो सकती है।

कुछ अनजान लोग एक कार को लेकर आए थे और पार्क कर चले गए। धमाके के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद घटना स्थल पर लाशों के चिथड़े पड़े थे। घायलों के शरीर के हिस्से कटकर दूसरे स्थान पर गिर गए थे। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि हमारी प्राथमिकता घायलों की मदद करना है, हम उन्हें जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ शव धमाके में जल गए हैं जिनकी पहचान की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1