74 साल में आंध्रा की महिला बनी मां

कहा जाता है अगर ऊपर वाला मेहरबान हो तो कुछ भी हो सकता है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में एक 74 साल की महिला ने जुड़वा बच्‍चों को जन्‍म दिया। महिला ने दो बेटियों को जन्‍म दिया है। डॉक्‍टरों ने इस महिला की सिजेरियन डिलीवरी करवाई।

कहा जा रहा है कि ज्यादा उम्र में मां बनने का यह विश्व रिकॉर्ड World Record बनने जा रहा है। मां बनने वाली महिला का नाम एरामती मंगयाम्मा है औऱ उनके पति हैं राजा राव। इनका विवाह 22 मार्च 1962 को हुआ था।

हर शादीशुदा जोड़े की तरह एरामती मंगयाम्मा और उनके पति ने भी शादी के बाद संतान के लिए प्रयास किया लेकिन संतान नहीं हुई। पिछले दिनों मंगयाम्मा के पड़ोस में रहने वाली 55 साल की एक महिला आईवीएफ तकनीक के जरिए मां बनी थी और इसी बात से मंगयाम्मा के भीतर मां बनने की ख्वाहिश ने फिर जोर मारा।

मंगयाम्मा अपने पति के साथ गुंटूर जिले में निजी अस्पताल अहिल्या नर्सिंग होम गई और वहां आईवीएफ एक्सपर्ट डॉक्टर संकयाला उमाशंकर से मिलीं। खुद डॉक्टरों को विश्वास नहीं था कि इतनी उम्र में गर्भाधान हो पाएगा या नहीं। लेकिन डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और मंगयाम्मा गर्भवती हो गई। उसके बाद एहतियातन मंगयाम्मा लगातार उसी नर्सिंग होम में डाक्टरों की निगरानी में रही। आज सुबह 10.30 मिनट पर डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन और से जुड़वां बच्चों की मां बन गई। ये सबसे ज्यादा उम्र में की मां बनने का विश्व रिकॉर्ड है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1