दिल्ली में ठीक हुए 67 प्रतिशत मरीज, अब हालात काबू में- केजरीवाल

नई दिल्ली- आज दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने एक बार फिर जानलेवा Coronavirus को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में भयावह स्थिति नहीं है। हमने कड़ी मेहनत से Corona पर कंट्रोल कर लिया है। अब 100 मैं सिर्फ 13 लोग ही Corona पॉजिटिव आ रहे हैं। 01 जुलाई तक हमें 70 हजार एक्टिव केस की उम्मीद थी, लेकिन आज सिर्फ 26 हजार एक्टिव केस ही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दिल्ली में पहले से स्थिति सुधरी है। अब हालात काबू में है। हम बड़ी मेहनत से Corona को कंट्रोल कर रहे हैं। दिल्ली में आज 67 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। हमने 15 हजार बेड का इंतेज़ाम कर लिया है। 01 जुलाई तक हमें 70 हजार एक्टिव केस की उम्मीद थी, लेकिन आज सिर्फ 26 हजार एक्टिव केस हैं। वहीं अस्पताल में सिर्फ 5,800 एक्टिव केस हैं।’

Arvind Kejriwal ने आगे कहा कि 23 जून से पहले तक दिल्ली में 100 में 31 लोग Corona पॉजिटिव आ रहे थे, लेकिन अब सिर्फ 13 लोग ही पॉजिटिव आ रहे हैं। स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन अब भी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि बिना मास्क लगाए बाहर न निकलें।

उन्होंने कहा, दिल्ली में जिस भयावह स्थिति का अनुमान था, अब वो नहीं है। हम सब की मेहनत ने हालात को बदल दिया। अब Corona के बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। पहले स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब नियंत्रण में है। हमने 30 जून तक एक लाख केस का अनुमान लगाया था। अब स्वस्थ होने वाले लोग बढ़ रहे हैं। 23 जून तक करीब रोज़ाना 4 हज़ार केस आ रहे थे, लेकिन अब रोज़ाना 2 हज़ार के आस-पास केस आ रहे हैं।

दिल्ली में Corona संक्रमितों की संख्या 87 हजार 360 पहुंच गई है। इसमें 26 हजार 270 एक्टिव केस हैं। इस संक्रमण से अब तक यहां 2,742 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि 58 हजार से ज्यादा लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1