आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 4 जून 2020

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 4 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (4 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 4 June 2020 , Aries Horoscope 4 June 2020

आज का दिन दोस्तों के साथ पार्टी करने में बितेगा। इस राशि के बीजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता का आर्शीवाद लेकर शुरू कर दें। निश्चित ही आपको धनलाभ का अवसर बनेगें। पारिवारिक समस्या के कारण आज आपका मन अशांत रहेगा। अगर आप जरूरतमंद की मदद करते है तो आज धनलाभ के नये रास्ते खुलेगें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। चन्दन का तिलक लगाकर बाहर निकलें।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 4 June 2020 , Taurus Horoscope 4 June 2020

आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आप के कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्यजीवन में आनंद- प्रमोद छाया रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं। किसी रमणीय स्थान पर प्रवास पर्यटन के आयोजन की भी संभावना है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 4 June 2020 , Gemini Horoscope 4 June 2020

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। आज आप थोड़ा निराश और उदास अनुभव करेंगे, क्योंकि आपने जिसे दिल दिया, उसने उसका अनुकूल उत्तर नहीं दिया। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी, क्योंकि आपने ये तो सोचा ही नहीं था।

कर्क राशि – Kark Rashi 4 June 2020 , Cancer Horoscope 4 June 2020

आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की सोचें। अगर विवाहित हैं तो घर में रहकर भी आनंद कर सकते हैं। अपने पार्टनर के प्रति रोमांस इजहार करने का आज उत्तम दिन है। अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। उससे केवल आपको नुकसान ही होगा। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। कोई बड़ा आर्थिक फैसला अभी मत लीजिए। आज आप शाकाहारी भोजन का रूख कर सकते हैं। जैसे अंग्रजी में कहा गया है- हैल्थ इज वैल्थ। आज आप महसूस करेंगे कि पैष्टिक और हल्का खाना खाने से आपकी जिन्दगी में बदलाव आ रहा है।

सिंह राशि – Singh Rashi 4 June 2020 , Leo Horoscope 4 June 2020

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करें सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकते है। लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव आपके करियर को तरक्की की राह पर ले जाएगा। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। पिज्जा और बर्गर खाने से आपका पेट खराब हो सकता है। बाहर के खाने से परेहज करें। रोज सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

कन्या राशि – Kanya Rashi 4 June 2020 , Virgo Horoscope 4 June 2020

आप के स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिकरुप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप के प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा। प्रवास और पर्यटन की संभावना अधिक है।

तुला राशि – Tula Rashi 4 June 2020 , Libra Horoscope 4 June 2020

आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। आज आपको चाहिए कि साथी के साथ रोमांटिक मूड में बैठकर एक दूसरे की उन समस्यायों को सुनें, जिनसे वह आपको अवगत कराना चाह रहा है। आज शांत स्थान पर साथ बैठकर आपसी मतभेदों को मिटाएं। अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आज प्रचार-प्रसार का सहारा लें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 4 June 2020 , Scorpio Horoscope 4 June 2020

आपका आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे और आपको बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपको कोई परेशानी है तो उसे दुनिया से छिपाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी समस्याओं के बारे में आपको अपने उच्चाधिकारियों से बात करनी चाहिए। आज उलझे हुए मुद्दों पर बात करने से आपकी समस्या जरूर हल हो जाएगी। आर्थिक रूप से आपने कुछ अच्छी प्रगति की है अत: आज आप अपने आत्म-विश्वास में वृद्धि देख सकते हैं इससे आपको आत्म-संतुष्टि मिलेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 4 June 2020 , Sagittarius Horoscope 4 June 2020

आज इस राशि के लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते है। बिजनेस के सिलसिले में आपका विदेश का प्लान बन सकता है। सरसों के तेल दान देने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि – Makar Rashi 4 June 2020 , Capricorn Horoscope 4 June 2020

गणेशजी की सलाह है की आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आप के हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा। मध्याहन के बाद आप का मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं। प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 4 June 2020 , Aquarius Horoscope 4 June 2020

आज आप पूरे दिन चिंतित रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए। आपके प्रेम प्रसंग में आज नई उत्सुकता व हैरानी घुल जाएंगी। इसलिए बदलाव के लिए तैयार रहें। एक दूसरे का साथ प्रेम के भावों को एक दूसरे के साथ बांटने में मदद करेगा। आप एक दूसरे पर विश्वास करेंगे व प्रेम व्यक्त करने के नए तरीके ढूंढेंगे। जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा।

मीन राशि – Meen Rashi 4 June 2020 , Pisces Horoscope 4 June 2020

आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके व्यापार में चार गुना वृद्दि हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। घर से बाहर जाते समय बड़ों का आशीर्वाद लेना ना भूले। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1