32 साल के शख्स ने ऐश्वर्या का बेटा होने का किया दावा, बताया LONDON में IVF से हुआ जन्म

कुछ समय पहले एक 45 वर्षीय महिला ने गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा किया था। अब एक और शख्स सामने आया है जो खुद को ऐश्वर्या राय का बेटा बताता है। करीब एक साल पहले भी इस शख्स ने मीडिया के सामने आकर ये दावा किया था। दिलचस्प बात यह है की जिस वक़्त का जिक्र किया जा रहा है उस वक़्त ऐश्वर्या महज 15 साल की थी।

32 वर्षीय संगीत कुमार ने दावा किया कि वो ऐश्वर्या राय का बेटा है। ऐश्वर्या ने IVF के जरिए लंदन में उसे जन्म दिया था। संगीत कुमार मंगलौर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसका जन्म 1988 में हुआ था।

शख्स यही नहीं रुका उसने आगे कहा कि जब उसके पिता उसे विशाखापट्टनम लेकर आए थे तो ऐश्वर्या के माता-पिता ने दो साल तक उसकी देखरेख भी की थी। शख्स का आरोप है कि उसके रिश्तेदारों ने उसके बर्थ सर्टिफिकेट के सभी रिकॉर्ड्स मिटा दिए।

अब ये शख्स चाहता है कि वो मुंबई शिफ्ट हो जाए और ऐश्वर्या के साथ रहे। बहरहाल शख्स के बारे में जब सोशल मीडिया यूजर्स को पता चला तो उसका खूब मजाक बनाया गया। इससे पहले जब संगीत कुमार मीडिया के सामने आया था तो मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने संगीत को मानसिक रूप से बीमार बताया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1