आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 30 जून 2020

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 30 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (30 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 30 June 2020 , Aries Horoscope 30 June 2020

आज आप खुद के कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। हनुमान जी की पूजा से करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 30 June 2020 , Taurus Horoscope 30 June 2020

आज आप कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे। यदि व्यवसाय या नौकरी की तलाश में हैं तो आप सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति या प्रगति के प्रबल संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद लाभप्रद होगी। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परिवार में शादी या धार्मिक समारोह जैसे शुभ कार्य हो सकते हैं। छात्रों को वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए पढ़ाई पर अत्याधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 30 June 2020 , Gemini Horoscope 30 June 2020

माता की पूजा आपके लिए अच्छी रहेगा। आप साहस से भरे रहेंगे। आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आपको सफल बनाएगी। आप निःसंकोच आगे बढ़ें, सफलता आपके साथ है।आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला है। आज घर वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेगें। परिवार का महौल खुशनुमा बना रहेगा। आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। जुनियर आपसे काम सिखने के लिए आयेंगे। लव मेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज पार्टनर के साथ कहीं रोमांटीक डीनर पर जायेंगे।

कर्क राशि – Kark Rashi 30 June 2020 , Cancer Horoscope 30 June 2020

आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी. शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे. आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए.आज विद्यार्थी को परिश्रम के अनुरुप फल मिलेगा। विज्ञान के छात्रों को आज कोई नया रिसर्च वर्क मिल सकता है। आज स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव आयेगा।

सिंह राशि – Singh Rashi 30 June 2020 , Leo Horoscope 30 June 2020

आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 30 June 2020 , Virgo Horoscope 30 June 2020

आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा। आज आप पॉजिटिव नजरिया रखेंगे, तो दिन अच्छे से बीत जाएगा। आने वाले दिनों में आपको नए अवसर मिलेंगे। योजना बना लें और समय का भी इंतजार करें। आने वाले दिनों के लिए कामकाज की प्लानिंग बना लें।आज आप बोलने में ध्यान रखें। आसपास या साथ का कोई व्यक्ति आपकी बात का गलत अर्थ भी निकाल सकता है। आज खर्चा ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। नशे से दूर रहें।

तुला राशि – Tula Rashi 30 June 2020 , Libra Horoscope 30 June 2020

कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है. कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं. इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं. आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने कीयोजना बना सकते हैं. जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है. आज आपको विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं. शादीशुदा लोगों के लिए दिन ठीक कहा जा सकता है.

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 30 June 2020 , Scorpio Horoscope 30 June 2020

आज शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। अविवाहितों को आज विदेश से रिश्ता आ सकता है। सहपाठियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। गणेश जी को हरे वस्त्र अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 30 June 2020 , Sagittarius Horoscope 30 June 2020

आज का दिन खुशियां लेकर आएगा और आपको जोश से भर देगा। आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ स्थितियों को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। आर्थिक रूप से आप अधिक सुरक्षित रहेंगे। किसी भी जोखिम भरे उद्यम में प्रवेश न करें। अगर बदलाव की तलाश है, तो आपको अपने प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा । लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है जो आपके लिए नए संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी और लाभ का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – Makar Rashi 30 June 2020 , Capricorn Horoscope 30 June 2020

आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर भी आपको मिलेगा। आज पार्टनर के साथ शॉपिगं पर जा सकते हैं। आपको फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आज ननिहाल पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको मिलेगा। शाम तक घर पर कोई मेहमान भी आ सकता है। आज माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेगें। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह जरुर ले लें। मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें। दिन अच्छा गुजरेगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 30 June 2020 , Aquarius Horoscope 30 June 2020

आज आपके लिए अनावश्यक क्रोध से बचना श्रेयकर रहेगा। हालांकि आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जाएगा। सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमें खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं, जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा।

मीन राशि – Meen Rashi 30 June 2020 , Pisces Horoscope 30 June 2020

आज आपके महत्वपूर्ण और नजदीकी रिश्तों में मजबूती आ सकती है। रिश्तों में कुछ जरूरी बदलाव भी हो सकते हैं। ज्यादातर समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आपकी कोशिशें कारगर साबित होंगी। पार्टनर और नजदीकी दोस्तों के साथ रोचक बातचीत हो सकती है। आसपास के धार्मिक या राजनीतिक घटनाक्रमों से आपको फायदा मिल सकता है।जो लोग निवेश की सलाह दें, उनके चक्कर में न पड़ें। नुकसान हो सकता है। थोड़ा चिड़चिड़ापन भी रहेगा। परिवार और पैसों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। फालतू खर्चा भी बढ़ने के योग हैं। किसी बहस या टिप्पणी से दूर रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1