horoscope

जन्माष्टमी पर 27 साल बाद महासंयोग,जानिए किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा

जन्माष्टमी का पर्व इस साल मंगलवार, 11 अगस्त को मनाया जाएगा। हालांकि इस बार अष्टमी तिथि 11-12 अगस्त 2 दिन तक रहेगी। इसलिए कुछ जगहों पर बुधवार, 12 अगस्त को भी लोग जन्माष्टमी मनाएंगे। जन्माष्टमी का पर्व इस बार खास भी है, क्योंकि 27 साल बाद एक बेहद अद्भुत संयोग बन रहा है। 1993 के बाद जन्माष्टमी पर पहली बार बुधाष्टमी और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। ज्योतिषविद का कहना है कि तुला, मकर और मीन राशि वालों को इससे अधिक लाभ हो सकता है।


मेष- मेष राशि के जातकों के लंबे वक्त से रुके कार्य पूरे होंगे और प्रेम संबंधों में चल रही अड़चनें दूर होंगी। गाय के दूध से भगवान कृष्ण की पूजा करें। पंचामृत से श्रीकृष्ण की उपासना करने से आपको लाभ होगा।


वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के ऐश्वर्य में वृद्धि। घर में सुखों का वास होगा। कच्ची लस्सी से बाल गोपाल का अभिषेक करें। इस राशि के जातक कृष्ण भगवान को सफेद मक्खन का भोग जरूर लगाएं। श्रीकृष्ण को सफेद रंग काफी प्रिय है और आपकी राशि के स्वामी शुक्र भी इस रंग से काफी प्रसन्न होते हैं।


मिथुन- लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं पूर्ण होंगी। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। मिथुन राशि के जातक भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं। गन्ने के रस से भी आप प्रभु का अभिषेक कर सकते हैं।


कर्क- जीवन में चल रही कठिनाइयां दूर होंगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी और योजनाएं लाभ देंगी। कर्क राशि के जातक दूध में तुलसी डालकर भगवान को भोग लगाएं। कच्चे दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक जरूर करें।


सिंह- विवाह में विलंब की समस्या खत्म होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। सिंह राशि के जातक श्रीकृष्ण को झूला जरूर झुलाएं। केसर की बर्फी का भोग लगाएं और गुलाब के शरबत से भगवान का अभिषेक करें।


कन्या- कन्या राशि वालों का भाग्योदय होगा। व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कन्या राशि वाले श्रीकृष्ण को लड्डू का भोग अवश्य लगाएं। गन्ने के रस से भगवान का अभिषेक करें।


तुला- तुला राशि वालों की धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। रुपए-पैसों को लेकर चिंताएं दूर होंगी। भगवान कृष्ण को सफेद मक्खन का भोग लगाएं। कच्ची लस्सी से श्रीकृष्ण का अभिषेक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1