आपका दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 26 मई 2020

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 26 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (26 May 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 26 May 2020 , Aries Horoscope 26 May 2020

मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा। धैर्य से काम करें और समय का ध्यान रखें। घर-परिवार में कुछ मामले पूरी तरह अचानक सामने आ सकते हैं। आपके दिमाग में एक समय में बहुत सी बातें या बहुत से प्लान रहेंगे। कोई हावी होने की कोशिश करे, तो शांत रहें। मामला निपट जाएगा। सितारे आपको धन लाभ करवा सकते हैं। जमीन या मकान संबंधी कामकाज पूरे होंगे। ऐसी योजना भी बनेंगी। स्थायी संपत्ति मिल सकती है। हर तरफ से मदद भी मिलेगी।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 26 May 2020 , Taurus Horoscope 26 May 2020

आज का दिन आपके लिए कष्टकारी रह सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संपत्ति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना टालें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति के बारे में अचानक कोई खबर मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार करने के बारे में विचार कर लें। आपके ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी धंधा भी अच्छा चलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 26 May 2020 , Gemini Horoscope 26 May 2020

आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत्त रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही अपना उत्साह बनाए रखें। इससे आपको अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी। किसी अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी। रुपये-पैसे से जुड़े लेन देन पर अपने विकल्प खुले रखें क्योंकि किस स्रोत से धन आये कोई नहीं जानता।

कर्क राशि – Kark Rashi 26 May 2020 , Cancer Horoscope 26 May 2020

आज आप एक साथ कई योजनाएं बना सकते हैं। खुद पर कंट्रोल करने की की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे। पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। टैक्स और अन्य पैसों से संबंधित मामले सुलझाने पड़ सकते हैं। कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति भी बन सकती है। कई फैसले बिना किसी से सलाह किए आप अपने मन से ले सकते हैं। उनमें आपको सफलता भी मिल सकती है। चंद्रमा के प्रभाव से आपके और पार्टनर के संबंधों में प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा।

सिंह राशि – Singh Rashi 26 May 2020 , Leo Horoscope 26 May 2020

आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आप की कार्यपद्धति कॉन्फिडेंस से भरी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रह सकती है। वाणी में उग्रता अधिक रह सकती है। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बना रहेगा। दैनिक खर्चों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ रहें। कुछ भी नया करने से पहले पार्टनर से सलाह लें। पुराने अधूरे काम निपट जाएंगे। साथ के कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसका फायदा भी आपको ही मिलेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 26 May 2020 , Virgo Horoscope 26 May 2020

आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं।

तुला राशि – Tula Rashi 26 May 2020 , Libra Horoscope 26 May 2020

इस राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वाले बिजनेसमैन को आर्थिक उतरा-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपका परिवार के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। आज घर के कार्यों में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर है आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी। पत्नी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है आज का दिन उत्तम है। पूजा की जगह घी का दीपक जलाएं, घर में सुख और शांति आएगी।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 26 May 2020 , Scorpio Horoscope 26 May 2020

आज आप अपने लक्ष्य को ले कर थोड़े तनाव पूर्ण रहेंगे। आज आपके शांत रहने में ही आपकी भलाई है। सभी की जिन्दगी में बुरा वक्त आता है। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। अपने कैरियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। कार्य सरलता से पूरे हो सकते हैं। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से लाभ होगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 26 May 2020 , Sagittarius Horoscope 26 May 2020

ज्यादातर काम अपने आप पूरे होते जाएंगे। चंद्रमा की स्थिति अच्छी होने के कारण मीठा बोलकर अपने काम निकलवा सकते हैं। आप अपनी बात के दोनों पहलू देख लें और अच्छे से विचार कर लें। योजना बना कर काम करेंगे तो भी सफलता मिलेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। जिस महत्वपूर्ण मौके का इंतजार आप कर रहे हैं, वो आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार के कुछ अवसर भी मिलेंगे। कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। भावनात्मक तौर पर आप लगभग पूरी तरह संतुलित रहेंगे। कोई नया काम आज करना चाहेंगे। किसी दोस्त के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। नई बातें सामने आएंगी। समस्याओं का समाधान मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। धन लाभ के पूरे योग हैं। खुद पर कंट्रोल करें। प्लानिंग में जुट जाएं। आपको चिंता में पडऩे की जरूरत नहीं है।

मकर राशि – Makar Rashi 26 May 2020 , Capricorn Horoscope 26 May 2020

आज विद्यार्थियों को अपने परीक्षा के प्रदर्शन से संतुष्टि मिलेगी। आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों के लिये काम करना चाहिये, जिससे आपके लक्ष्य पूरे होंगे। किसी एक या दो क्षेत्रों में पिछड़ने पर चिंतित नही होना चाहिये क्योंकि आपका पूर्ण विकास सकारात्मक है। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 26 May 2020 , Aquarius Horoscope 26 May 2020

कुंभ राशिफल वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। इस राशि वाले जो लोग कपड़े का व्यापार करते है, आज आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी । प्रेम संबंधो में मिठास आएगी । साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे । जॉब में आज कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी, पूरी मेहनत से काम करें । जो लोग राजनिति से जुड़े हैं उन्हें आज कोई समाजिक कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। गरीबों के प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें ।

मीन राशि – Meen Rashi 26 May 2020 , Pisces Horoscope 26 May 2020

चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। ये विश्वास रखें कि आपने सही निर्णय ही लिया है। आप पायेंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह फायदा या तो उस नेटवर्क का नतीजा है जो आपने हाल में बनाया था, या ये लाभ सीधे आपके बॉस के चलते मिल रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे। मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है।

1 thought on “आपका दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 26 मई 2020”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1