आपका दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 22 मई 2020

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 22 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (22 May 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 22 May 2020 , Aries Horoscope 22 May 2020

आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं। आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिले। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। बस एक बात का ख्याल रखिए कि निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 22 May 2020 , Taurus Horoscope 22 May 2020

भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।आज आपका दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, इस राशि के बेरोजगार लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। काली गाय की सेवा करें, सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 22 May 2020 , Gemini Horoscope 22 May 2020

इस राशि के जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए काम की योजना बना सकते है। आज आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहेंगे, हो सकता है, परिवार के साथ बाहर घूमने की प्लानिंग भी बना लें। आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि से आप परेशान होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए जीवनसाथी को पसंदीदा गिफ्ट दें। चिड़ियों को दाना डालें, घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी ।दोस्तों से लाभ हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है।

कर्क राशि – Kark Rashi 22 May 2020 , Cancer Horoscope 22 May 2020

आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। ध्यान रखें कि ये बदलाव सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी हो। आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा। नौकरी में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि – Singh Rashi 22 May 2020 , Leo Horoscope 22 May 2020

आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते है। उनकी पढ़ाई के मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान हो। हनुमान मंदिर में बूंदी का भोग लगाने से आपके घर की सारी परेशनियों का निवारण होगा। कुछ लोगों के पाचन संस्थान को कमजोर करेगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। इस सप्ताह आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशि – Kanya Rashi 22 May 2020 , Virgo Horoscope 22 May 2020

आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। आपकी सकारात्मक सोच भविष्य में आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत आयाम प्रदान करेगी। आज का दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। इस नवीन व्यापारिक धन को किसी भी स्थान पर बहा देने से बचें। इसे किसी कठिन दिन के लिये बचाकर रख दें। आज के दिन अपने कार्यालय में अपनी बढ़ती हुई इज्जत के अनुरूप कार्य करें।स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है। परंतु साथ- साथ आकस्मिक धनलाभ भी आप की चिंता को कम कर देगा।

तुला राशि – Tula Rashi 22 May 2020 , Libra Horoscope 22 May 2020

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदे भी ज्यादा रहेंगी। आज ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको गिफ्ट दे सकते है। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले शेयर मार्केट से जानकार के विचार विमर्श करें। लक्ष्मी मां के आगे घी का दीपक जलाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 22 May 2020 , Scorpio Horoscope 22 May 2020

अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगी। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। उसके लिए आपके जज्बात काफी दिनों से सुलगते रहे हैं, पर आज उसे रिश्ते का रूप देने और बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। आप इस रिश्ते को गंभीरता से लें, क्योंकि इसमें आपका विश्वास पहले से बन चुका है। आपको क्या पता यह रिश्ता पूरी जिंदगी के लिए पार्टनर के रूप में बदल सकता है। यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है।

धनु राशि – Dhanu Rashi 22 May 2020 , Sagittarius Horoscope 22 May 2020

लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। सम्मान और ख्याति मिलेगी। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राय देते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। पुरानी जयजाद के खरीद-बिक्री के कारोबार में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। गाय को गुड़ खिलाएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मकर राशि – Makar Rashi 22 May 2020 , Capricorn Horoscope 22 May 2020

आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। उन मूल्यवान पलों को अपनी यादों में समेटने का प्रयास करें, जिन्हें जिंदगी भर याद रख सकें। इस समय बॉस आपके हक में दिख रहे हैं। आपका काम और व्यवहार सभी की नजर में है। ये आपके कैरियर में शुभ समय की शुरुआत है। अगर आप ऐसे ही चलते रहे तो आपको भविष्य में भी लाभ ही होगा। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है। नए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 22 May 2020 , Aquarius Horoscope 22 May 2020

आज आपका दिन राहत देने वाला है। कई सालों से चल रहे जमीन के डिसप्यूट में जीत मिलेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में शादी पर सहमति बनेगी। लोहे के व्यापारियो के लिए आज दिन अच्छा है। डिमांड ज्यादा होने से आमदनी बढ़ेगी। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज परेशानी कम होगी, आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। गाय को हरी घास खिलाने से पढ़ाई में लाभ का योग है। यात्रा को यथासंभव टालें। आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मीन राशि – Meen Rashi 22 May 2020 , Pisces Horoscope 22 May 2020

आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। ये पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धि या फिर आप अपने विभाग में जो बदलाव अपने लिए चाह रहे थे वो भी मिल सकता है। आपको जो मिल रहा है उसे पूरी खुशी से स्वीकार करें।नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलाएं अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1