दिल्ली में 21 को हो सकती है हल्की बारिश

गर्मियों की आहट इस बार करीब 15 दिन पहले ही शुरू हो गई है। तापमान 28 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। आमतौर पर Feb के अंतिम हफ्ते में ही मौसम में इस तरह के बदलाव होते हैं। इस बदलाव की वजह से Feb में पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं। इसी वजह से Feb में अब तक बारिश नहीं हुई है, लेकिन अब 21 Feb को राजधानी और NCR में हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है।

राजधानी में इससे पहले 28 जनवरी को बारिश हुई थी। इसके बाद से ही Delhi और Ncr शुष्क बने हुए हैं, जिसकी वजह से तापमान में काफी बदलाव हुआ है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और आया नगर का 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गर्मी और बढ़ सकती है। चल रही ठंडी हवाओं की रफ्तार कम होगी, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। 19 और 20 Feb को एक बार फिर हवाएं चलेंगी और 21 Feb को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। बारिश के बाद 22 Feb को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1