आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 21 मई 2020

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 21 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (21 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन शानदार रहेगा। धन के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी। कारोबार में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में भी आपका खूब मन लगेगा। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं।दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा।

वृष: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। काम-काज में वृद्धि के आसार हैं। रिश्तों और दोस्तों के मामले में दिन काफी सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप कर्ज चुकाने में कामयाब होंगे। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में आज सफल होंगे। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले विचार कर लें। लवमेट्स को कोई खुशखबरी मिलेगी।

कर्क: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में समय अनुकूल रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन शानदार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

सिंह: आज का दिन बेहतर रहेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। किसी मामले में जल्दबाज़ी न करें। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

कन्या: आज पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। आज कुछ नया सीखेंगे। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं।

तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको आलस्य से बचना चाहिए। धैर्य और सयंम से काम लेने से आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को बेहतर करियर के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।

वृश्चिक: आज आपका दिन शानदार रहेगा। बिजनेसमैन को फायदा होने का योग बन रहा है। आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

धनु: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। काम में पूरी मेहनत से भाग लेंगे जिससे आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। आपको अच्छे फल प्रदान करेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। शादीशुदा जातकों को बेहतर नतीजे हासिल होंगे।

मकर: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए संबंधों से भी आपको लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके काम जल्द ही बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। रिस्क लेने से न कतराएं। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। घर का महौल अच्छा बना रहेगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए बड़ों की सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ: आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। दाम्पत्य संबंध में चल रहा मनमुटाव आज समाप्त होगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरुरत है।

मीन: आज आपका भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। इनकम सामान्य रहेगी और खर्चे बढ़ेंगे। काम में काफी व्यस्तता रहेगी और आप पर काम का बोझ रहेगा। किसी बात को लेकर आपकी अपने बॉस से बिगड़ सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1