आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 2 जून 2020

2 जून, मंगलवार को चित्रा नक्षत्र में चंद्रमा होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा पर राहु की दृष्टि भी पड़ रही है। जिससे ग्रहण योग का असर भी कुछ लोगों पर रहेगा। चंद्रमा के पीड़ित हो जाने से कुछ लोग परेशान रहेंगे। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। सोचे हुए काम भी अधूरे रहने की संभावना है। तनाव और विवाद भी हो सकता है।12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

मेष राशि – Mesh Rashi 2 June 2020 , Aries Horoscope 2 June 2020

आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण आनंददायक रहेगा। महिलाएं अपनी वाणी पर संयम रखें। नौकरी या व्यवसाय में पॉजीटिव वातावरण रहेगा। दोस्तों के साथ मेल-जोल बना रहेगा। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज जो भी होगा आपके लिए अच्छा ही रहेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। आप लंबे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। आप मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 2 June 2020 , Taurus Horoscope 2 June 2020

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सोचने समझने की शक्ति मजबूत होगी। आप खुश होंगे। दिल से खुश होने से हर काम को अच्छे से अंजाम देंगे लेकिन अपने खान-पान पर ध्यान दें। आज यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपको सुख शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं लेकिन अब उनका अंत होने वाला है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 2 June 2020 , Gemini Horoscope 2 June 2020

करियर में बदलाव करने पर विचार करें। आज बनने वाली योजना से आपको जल्दी ही अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। लोग आपका साथ देंगे। मकान खरीदने की इच्छा होगी और सही मकान खोज रहे हैं, तो आपकी तलाश पूरी हो जाएगी। मकान-भूमि, प्लॉट संबंधी काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात सफल हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है। अपनी आदत में सुधार करें। दोस्तों, प्रेमीजनों या रिश्तेदारों के साथ पैसों से जुड़ा कोई विवाद होने के भी योग हैं। संभलकर रहें।

कर्क राशि – Kark Rashi 2 June 2020 , Cancer Horoscope 2 June 2020

आज आपको किसी अच्छी जगह पर परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है। आपको कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहिए। जीवनसाथी के सुझाव से आपको पैसा कमाने का कोई नया जरिया मिलेगा | आपके दाम्पत्य संबंध अच्छे रहेंगे। बच्चे आपके दिन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। विरोधियों से आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। कोई आपके काम में बाधा डाल सकता है। सेहत के मामले में भी आप कुछ लो फील कर सकते हैं। मां कालरात्रि की पूजा करें, हर तरह की परेशानी से आप दूर रहेंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 2 June 2020 , Leo Horoscope 2 June 2020

आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। तल्ख़ बर्ताव के बावजूद आपको जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। अपने प्रिय के साथ ख़रीदारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज कुछ ख़राब है।

कन्या राशि – Kanya Rashi 2 June 2020 , Virgo Horoscope 2 June 2020

ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि – Tula Rashi 2 June 2020 , Libra Horoscope 2 June 2020

धैर्य रखें। आपके सोचे हुए काम पूरे होने के योग हैं। आज आप अपनी सेहत के साथ जिम्मेदारियों का भी पूरा ध्यान रखें। आप पर भावनाएं भी हावी हो सकती हैं। आपका उत्साह बढ़ सकता है। आज आप कॉन्फिडेंट हो सकते हैं। किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने हो तो पहले बहुत बारीकी से उसकी जांच कर लें। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ समझौते का मन बना कर चलें। आज नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है। कोई बड़ी परेशानी भी खत्म हो सकती है। मकान, भूमि और प्लॉट खरीदने की कोशिश सफल होगी। अपनी झुंझलाहट प्रेमी या जीवनसाथी पर निकालने से बचें। फालतू विवाद में पड़ने से बचें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 2 June 2020 , Scorpio Horoscope 2 June 2020

आज दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से संपर्क करने की कोशिश जरूर करें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी। आज कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे।

धनु राशि – Dhanu Rashi 2 June 2020 , Sagittarius Horoscope 2 June 2020

आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलेगी। देवी कालरात्रि की कृपा से आपके कार्य अच्छे से पूरे होंगे । आपके धन के खजाने भरे रहेंगे। साहित्य या अन्य किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि रहेगी। संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी।दोस्तों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई-बहन भी आपको हर काम में सपोर्ट करेंगे। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहेगा | आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी | इंजिननियर्स आज अपने प्रोजेक्ट पर मन लगाकर काम करेंगे। देवी मां को लौंग, इलायची का जौड़ा अर्पित करें, आपके काम अच्छे से पूरे होंगे।

मकर राशि – Makar Rashi 2 June 2020 , Capricorn Horoscope 2 June 2020

पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग धैर्य रखें। लेन-देन और निवेश का हिसाब कर लें। नई जगह पैसा लगाने की प्लानिंग हो सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में रहेगा। इससे आपको थोड़ा फायदा हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने या उसमें बदलाव करने का मन भी बन सकता है। बिजनेस पार्टनर से कामकाज में मदद मिलने के योग हैं। रूटीन कामों से आपको फायदा हो सकता है। आज आप किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचें। आपका मन भी कहीं भटक सकता है। रोजमर्रा के काम और अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने में आपको परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 2 June 2020 , Aquarius Horoscope 2 June 2020

आज आप मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे- कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आप जीवनसाथी के साथ झगड़े के चलते भावनात्मक तौर पर महसूस कर सकते हैं कि आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में खटास आ गई है।

मीन राशि – Meen Rashi 2 June 2020 , Pisces Horoscope 2 June 2020

गणेश जी कहते हैं आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1