14 जनवरी का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा… जानिए क्या कहते है आपके सितारे

आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और दिन मंगलवार है। चतुर्थी दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक ही रहेगी। साथ ही सूर्य की मकर संक्रांति है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी समाप्त हो जायेगा। मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को है।

मेष: आज पूरे दिन बेहतर महसूस करेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त हो सकते हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा।

वृष: आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेंगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: आज आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। अगर आप प्रयास करते हैं तो आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के संकेत हैं। आपको अपने सहयोगियों के साथ मिलजुल कर रहना होगा। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नई चीजें सीखने पर फोकस करना होगा।

कर्क: आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आ सकता है। परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा।

सिंह: आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने की संभावना है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा।

कन्या: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आपको कुछ नया सीखने में आसानी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलगा। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। आमदनी में कमी होगी। आप अपने ऑफिस में अलग पहचान बना पाएंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए अच्छा दिन रहेगा।

तुला: आज आपका दिन काफी दौड़भाग वाला हो सकता है। कई मामलों में उलझी परिस्थितियों के कारण आप परेशान रह सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। प्रेम जीवन में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

वृश्चिक: आज सफलता मिलने का दिन है। भाग्य का साथ मिलेगा। अपने काम पर आप पूरा फोकस लगा पाएंगे। आपके रुके हुए काम बनेंगे। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको मजबूती देगा। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है।

धनु: आज आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी। आपके कहीं रुके हुए काम अचानक से बनेंगे। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार करें। आपको अपने सहयोगियों और मित्रों से काफी सहयोग मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में रिश्तों को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है।

मकर: आपको अपनी योग्यता के अनुसार लाभ मिलने के पूरे योग हैं। लोग आप पर भरोसा करेंगे। आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी। अपने पैसों को लेकर सावधान रहें। नया निवेश करने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ: आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी नौकरी में अच्छा करेंगे। आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पुरानी अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए।

मीन: आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। बेरोजगार युवाओं की किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है।बिजनेस में आपकी तरक्की होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1