लखनऊ के 12 कोरोना Hot-Spot इलाकों में पूर्ण प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों को कोरोना संक्रमण के लिए संवेदनशील मानते हुए CM योगी ने इन्हें पूरी तरह सील करने आदेश दिया है। इसके साथ CM योगी ने इन जनपदों के कोरोना Hot-Spot इलाकों या थाना क्षेत्रों में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। एक तरह से कोरोना Hot-Spot इलाकों में कर्फ्य जैसे हालात होंगे। लोगों को दूध और दवा के लिए भी बाहर निकलने पर पाबंदी होगी। जरूरत का सामान पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों के घरों तक पहुंचएगी।

हालांकि संबंधित जनपदों के बाकी क्षेत्रों में लाॅकडाउन ही रहेगा। कोरोना Hot-Spot उन्हीं इलाकों को घोषित किया जा रहा है, जहां 6 या 6 से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक 50 से अधिक Hot-Spot इलाके घोषित हो चुके हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या तब्लीगी जमात वालों की है। राजधानी के 12 इलाकों को कोरोना Hot-Spot घोषित किया गया है। इन इलाकों के आस-पास का पूरा एरिया अब पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

डॉक्टर नाजिया के घर के आस-पास का इलाका विजय खंड।
कैफ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका इंदिरानगर।

डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका अलीना एंक्लेव खुर्रमनगर।
यश ठाकुर के घर के आस-पास का इलाका विशालखण्ड आंशिक रूप से सील होगा।
मस्जिद अलीजान, सदर।
मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग।
फूलबाग मस्जिद, कैसरबाग।
मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादतगंज।
लाल मस्जिद, आलमनगर तालकटोरा।
नजरबाग मस्जिद, कैसरबाग।
खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर।
अली हयात मस्जिद फैजुल्लागंज मड़ियाव।
रजौली मस्जिद, गुडंबा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1