आगरा में Corona के 10 नए मामले सामने आने के बाद मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में Corona संक्रमण का ग्राफ हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को आगरा में 10 लोगों में Corona संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद जनपद में Corona संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 63 हो गयी है। इनमें से 8 मरीज ठीक होने वाले भी हैं। फिलहाल वर्तमान समय में 55 Corona पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटाइन कर इलाज किया जा रहा है। नए मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप है। यह सभी मरीज जहां रह रहे थे, वहां का पूरा इलाका सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगी हुई। आगरा प्रशासन की ओर से जारी ताजा नक्शा में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने नए मामलों की पुष्टि की है। यूपी का नोएडा और आगरा Corona के लिए हॉटस्पॉट बने हुए हैं।

Corona के खिलाफ लड़ाई में शुरूआती बढ़त हासिल करने के बाद अब भारत पिछड़ता दिख रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह दिल्ली की तब्लीगी जमात है। दिल्ली के निजमामुद्दी मरकज से बड़ी संख्या में Corona संक्रमित जमातियों के मिलने के बाद से ही स्थिति चिंताजनक हो बनी हुई है। देश भी हर रोज सैकड़ों लोग Corona संक्रमित मिल रहे हैं, जिनमें ज्यादातर संख्या जमातियों की है। उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संख्या में जमाती पकड़े गए हैं। जिन्होंने Corona संक्रमण को बढ़ा दिया है। देश में अब तक 4600 से ज्यादा लोगों में Corona की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 142 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 3 तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1