आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 10 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 10 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (10 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 10 July 2020 , Aries Horoscope 10 July 2020

आज नई साझेदारी, संपर्क, अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। आपके द्वारा नए कौशल प्राप्त करने या एक नया व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के संकेत हैं। पदोन्नति होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिली राहत आपको खुशी दे सकती है। पुराने दुश्मन फिर से दोस्त बन सकते हैं। गृह नवीनीकरण का भी संकेत है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 10 July 2020 , Taurus Horoscope 10 July 2020

परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। पनी चिंता के कारण आप दुसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते है। शांत रहें, व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें।किसी से भी कटु वचन न बोलें।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 10 July 2020 , Gemini Horoscope 10 July 2020

शुक्रवार आपके लिए शुभ है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके सारे काम आसानी से पूर्ण होते चले जाएंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। अपनी इच्छाशक्ति मजबूत बनाए रखें, तभी आपकी क्षमता बढ़ेगी। कार्य में कुछ नया बदलवाव हो सकते हैं।रणनीति बनाकर काम करें और निर्णय लेने से पहले एक बार सोचें।

कर्क राशि – Kark Rashi 10 July 2020 , Cancer Horoscope 10 July 2020

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा । शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में रुकावट भी आ सकती है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 10 July 2020 , Leo Horoscope 10 July 2020

आज के दिन आप सामाजिक समारोहों में शिरकत कर सकते हैं। यदि आप नौकरी परिवर्तन की तलाश में हैं तो आप विभिन्न अवसर आपको प्राप्त हो सकते है। व्यवसायी दृष्टि से आज का दिन परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए एक आदर्श समय है, क्योंकि आप वित्तीय रूप से स्थिर हैं। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी।

कन्या राशि – Kanya Rashi 10 July 2020 , Virgo Horoscope 10 July 2020

दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जायगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है।

तुला राशि – Tula Rashi 10 July 2020 , Libra Horoscope 10 July 2020

इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बेकार की यात्राओं से बचें और घर परिवार का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 10 July 2020 , Scorpio Horoscope 10 July 2020

दिन अच्छा है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा फायदा होगा। ऑफिस में विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। ऐसे लोगों से मदद मिलने के भी योग हैं। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 10 July 2020 , Sagittarius Horoscope 10 July 2020

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, व्यापार में वृद्धि होगी।

मकर राशि – Makar Rashi 10 July 2020 , Capricorn Horoscope 10 July 2020

बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह ले लें। शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस मेंअच्छी स्थिति बन सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 10 July 2020 , Aquarius Horoscope 10 July 2020

आज कामयाबी आपको नई ऊर्जा से भर देगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए एकदम सही दिन है। शुक्रवार को किए गए काम आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। नई यात्रा के भी योग हैं। करियर में लिया गया निर्णय भी सफलता दिलाएगा।कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

मीन राशि – Meen Rashi 10 July 2020 , Pisces Horoscope 10 July 2020

शुक्रवार आपके लिए लौटाने का दिन है, जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं। उसे सहायता के रूप में या दान पुण्य करके लौटाएं। दान-पुण्य का बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है, इसका उपयोग करें, बाकी आपका व्यवहारिक जीवन बहुत शुभ है, आप हमेशा सफल होंगे।अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1