आप का दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 08 अगस्त 2020

शनिवार, 8 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी सफलता और लाभ देने वाला रह सकता है। वहीं, 4 राशियों के लिए समय धोखे और चोट से बचने का है। कुछ लोगों को अचानक बड़े लाभ का मौका मिल सकता है। मेष राशि वालों को मिल सकती है अपने काम के कारण कुछ ख्याति, वृष राशि वालों के लिए प्रोफेशनल तौर पर काफी सफलता वाला दिन, मिथुन राशि वालों के लिए नए लोगों से मुलाकात करने का है दिन।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠
मेष – The Chariot-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 08 August 2020 , Aries Horoscope 08August 2020

आज का दिन आप अपनी छवि को बेहतर बनाने और कुछ नई ख्याति अर्जित करने की योजना पर काम करेंगे। आपको अपने काम करने के तरीकों के लिए वरिष्ठों से काफी प्रशंसा मिल सकती है। आज आप अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा। इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी। लोगों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें। सभी के विचारों को जानने या समझने की कोशिश करें।
करियर – अच्छे लोगों के साथ रहें, क्योंकि आपको काम पर एक टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा।
लव – आज का दिन आपके लिए जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने का है।
हेल्थ – आपको आंखों या कानों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
वृषभ – Three of Wands-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 08 August 2020 , Taurus Horoscope 08 August 2020

आपके लिए दिन आज कुछ खास रह सकता है। पर्सनल लाइफ में कोई अच्छा अचीवमेंट मिलने के योग हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कुछ लोगों के लिए दिन प्रोफेशनल तौर पर भी बहुत लाभकारी रहने वाला है। कोई अच्छी सूचना आपका इंतजार कर रही है। संभव है आपको अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या तरक्की मिल सकती है। आपको किसी मित्र या करीबी व्यक्ति से कोई सरप्राइज मिल सकता है। जो आपको काफी प्रसन्नता देगा।
करियर – जॉब और बिजनेस दोनों के लिए आपके लिए कार्ड्स के संकेत शुभ हैं। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
लव – आज जीवनसाथी या प्रेमी से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
हेल्थ – आज आपको पैरों में चोट या मोच आ सकती है। चलते या दौड़ते वक्त सावधानी रखें।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मिथुन – The Star-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 08August 2020 , Gemini Horoscope 08 August 2020

आज आप अपने कामों में बहुत बेहतरीन साबित हो सकते हैं। आपका अनुभव काम आएगा और आपको नए लोगों के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ के लिए भी कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आपको अपने से ज्यादा अनुभव वालों से थोड़ी सलाह लेने से काफी लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में परिवार का भी सहयोग लेने से आपको लाभ हो सकता है।
करियर – जॉब के मामले में आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन मिलेगा।
लव – आज आप जीवनसाथी या प्रेमी के साथ किसी धार्मिक जगह की यात्रा कर सकते हैं।
हेल्थ – आपको कंधे या बाजू से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कर्क – King of Coins-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 08 August 2020 , Cancer Horoscope 08 August 2020

आज का दिन आपके लिए कई मायनों में बहुत शानदार साबित हो सकता है। आप पर काम का दबाव रहेगा लेकिन काम की गति तेज रहेगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को भी काफी बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक लाभ मिलने और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में आपको किसी का विरोध झेलना पड़ सकता है। ऐसे समय में कार्ड्स आपको सलाह देते हैं कि इन परिस्थितियों का धैर्य और शांति के साथ सामना करें, सारी बातें अपने आप सुलझ जाएंगी।
करियर – जॉब और बिजनेस के मामले में आपके लिए दिन काफी सकारात्मक रह सकता है।
लव – आज आपको साथी के साथ कुछ विवाद के कारण तनाव झेलना पड़ सकता है। प्रेमियों के लिए भी समय थोड़ा कठिन हो सकता है।
हेल्थ – अगर आप अस्थमा या सांस से जुड़ी किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपको परेशान होना पड़ सकता है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सिंह – Two of Swords-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 08 August 2020 , Leo Horoscope 08 August 2020

आज पुराने कामों को खत्म करके, कुछ नए कामों को शुरू करने का दिन है। आपके पास जिम्मेदारियों की अधिकता रह सकती है, इस कारण आपको काम की गति भी सामान्य से ज्यादा रखनी होगी। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। संभव है कि आप आज अपने किसी खास दोस्त के साथ पार्टनरशिप में भी नए काम की शुरुआत करें। आपकी प्लानिंग को लोग सहर्ष स्वीकार करेंगे और उस पर अमल भी करेंगे।
करियर – आज जो लोग साझेदारी व्यवसाय में हैं, उनके लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं।
लव – आज काम के दौरान आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से हो सकती है। रिश्ते की नए सिरे से शुरुआत के योग हैं।
हेल्थ – आपके लिए सेहत के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा। पुराने रोगों से राहत मिलने की संभावनाएं कम हैं।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कन्या – Seven of Coins-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 08 August 2020 , Virgo Horoscope 08 August 2020

आज का दिन आपके लिए दोहरी जिम्मेदारियों वाला हो सकता है। प्रोफेशनल के साथ ही आप पर कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप दोनों के बीच खुद को थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। इसके बावजूद आपका दिन आज खुशनुमा रह सकता है। आपके चारों तरफ ऐसे लोग रहेंगे जो आपकी परवाह करते हैं, या जो आपको खुश देखना चाहते हैं। किसी भी मामले में आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी। आज कुछ धन लाभ होने के भी संकेत हैं।
करियर – जॉब के मामले में दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। बिजनेस में कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लगने के संकेत हैं।
लव – आज का दिन आपके लिए रोमांस के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। शाम को साथी के साथ कहीं आउटिंग पर जा सकते हैं।
हेल्थ – आज पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। सावधानी रखें।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
तुला – Five of Cups-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 08 August 2020 , Libra Horoscope 08 August 2020

आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को मूर्तरूप देने की शुरुआत करने का है। आज सितारों का साथ मिल सकता है, इसलिए अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज से शुरुआत कर दें। कार्ड्स आपको संकेत दे रहे हैं कि आपको किसी भी मामले में आपको ज्यादा चिंता या तनाव नहीं लेना चाहिए, ये आपकी प्रोडक्टिविटी को प्रभावित कर सकता है। आज आप कहीं दूर स्थान पर यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
करियर – आज आपको अपने विचारों से प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिल सकती है। आपकी प्लानिंग को सराहना मिलेगी।
लव – रोमांस के लिए दिन अच्छा है। अविवाहित लोगों को प्रेम या विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
हेल्थ – आज सेहत का पूरा साथ मिल सकता है। आपके लिए समय ऊर्जा से भरा रहेगा।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
वृश्चिक – Death-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 08 August 2020 , Scorpio Horoscope 08 August 2020

आज का दिन आपके लिए निराशा से भरा हो सकता है। कोई आपके खिलाफ जा सकता है, अथवा कोई आपसे किया हुआ वादा तोड़ सकता है। इससे आप खुद को ठगा और हताश सा महसूस करेंगे। आज के दिन को आपको खुद की योग्यता से बेहतर बनाना होगा। अगर आप दूसरों के भरोसे रहे तो आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कल्पना शक्ति से अपने लिए नए रास्ते तलाशने के लिए उपयुक्त समय है।
करियर – जॉब में आपकी सकारात्मक सोच आपको नया मुकाम दिला सकती है।
लव – आज जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
हेल्थ – आपको त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
धनु – The Hierophant-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 08 August 2020 , Sagittarius Horoscope 08 August 2020

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। कुछ मामलों में आपको कामों का परिणाम अपेक्षित नहीं मिलेगा। इससे निराशा हो सकती है। करियर के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलने के संकेत भी हैं। लेकिन, इन अवसरों को भुनाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके लिए समय मिला-जुला ही रहेगा। परेशानियों से घबराए बिना आप सामना करेंगे तो लाभ मिल सकता है।
करियर – जो लोग जॉब में हैं, उन्हें कुछ नए प्रपोजल मिल सकते हैं। लेकिन, जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें।
लव – आपको साथी के साथ अच्छा वक्त गुजारने के लिए मिलेगा।
हेल्थ – खान-पान पर विशेष ध्यान दें, आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मकर – The High Priestess-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -08 August 2020 , Capricorn Horoscope 08 August 2020

आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत भाग्यशाली है, जो लोग अपने लिए कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अगर आप अपनी पूंजी को कहीं इंवेस्ट करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। अगर किसी रोजगार स्कीम के तहत कुछ काम करना चाहते हैं तो आज आवेदन करने के लिए दिन काफी अच्छा है। आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी बिजनेस के लिए अगर आप बैंक से ऋण लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास अच्छा अवसर है।
करियर – आज का दिन आपके लिए इंकम के नए सोर्स पर काम कर सकते हैं।
लव – आपको अपने साथी के हितों को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है।
हेल्थ – आज किसी पुराने दर्द से राहत मिल सकती है। सेहत के लिए दिन अच्छा है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कुंभ – The Sun-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 08 August 2020 , Aquarius Horoscope 08 August 2020

आज आप खुद को काफी उम्मीदों से भरा हुआ और सकारात्मक पाएंगे। कुछ नए काम आपको आकर्षित कर सकते हैं और आपको किसी ऐसे इंसान से मिलने का भी मौका मिल सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज आप अपने कामों को कुछ अतिरिक्त मेहनत के साथ समय से पहले ही परिणाम तक पहुंचा सकते हैं। आपको अपने रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है। इससे आपमें भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
करियर – कपड़ा, ज्वेलरी और लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा।
लव – जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल काफी रोचक और रचनात्मक रह सकता है।
हेल्थ – दांत और दाढ़ से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। सावधान रहें।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मीन – Page of Swords-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 08August 2020 , Pisces Horoscope 08 August 2020

आज आपका समय काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। काम में आपका दिन बीतेगा। कुछ लोगों को ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। हो सकता है काम के दबाव में आज आप अत्यधिक तनाव महसूस करेंगे। आपके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल नजर आएगी लेकिन परिस्थितियां जल्दी ही आपके पक्ष में बदल सकती हैं, अपनी योग्यता और कुशलता पर पूरा भरोसा रखें। समय आपके अनुकूल होने के संकेत हैं।
करियर – आपको काम में थोड़े अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आप काम से भरा हुआ महसूस करते हैं, लेकिन वे आसानी से पूरे हो जाएंगे।
लव – आपका साथी आपको बेहतर बनाता है क्योंकि वे आप पर अपना विश्वास रखते हैं।
हेल्थ – माईग्रेन जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant
contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1